रा वन को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए शाहरुख खान सारे प्रयास कर रहे हैं। वे खुद सुपरस्टार है, इसके बावजूद उन्होंने छोटी-छोटी भूमिकाओं में प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त को फिल्म से जोड़ा। इसके बाद एक सीन के लिए सुपरस्टार रजनीकांत को राजी किया और अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी रा वन से जोड़ लिया। बिग बी कोई रोल तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन में सुनाई देगी।
निर्देशक अनुभव सिन्हा इस दृश्य के लिए कमेंट्री करने वाले को ढूंढ रहे थे, अचानक किंग खान को बिग बी की याद आई। अमिताभ से निवेदन किया गया और वे फौरन राजी हो गए। इसके बाद तो अनुभव और शाहरुख की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
26 अक्टोबर को रिलीज होने वाली ‘रा वन’ एक सुपरहीरो पर आधारित फिल्म है। फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण रोल में हैं।

0 comments:
Post a Comment